जौरा से लापता 4 छात्राएं सूरत में सकुशल मिलीं, सूरत रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद
जौरा से 15 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से स्कूल निकलीं चार लापता छात्राओं को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की तलाश के दौरान चारों छात्राओं की लोकेशन गुजरात के सूरत शहर में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने सूरत रेलवे स्टेशन पहुंचकर चारों छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया।
चारों छात्राओं के सकुशल मिलने से परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली है। मामले में पुलिस आगे की पूछताछ कर छात्राओं के सूरत पहुंचने और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।
#मुरैना #morena #जौरा #पुलिस