बेल्थरा रोड: खंदवा में नहर टूटी, सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न, मंगलवार को शुरू हुआ अस्थायी बांधने का काम
क्षेत्र के खंदवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप सोमवार को दोहरीघाट सहायक परियोजना नहर का तटबंध टूटने से खंदवा और सुपापाली गांव के सैकड़ों एकड़ खेत जलमग्न हो गए। नहर का पानी तेज धार के साथ खेतों में पहुंचने से धान की खड़ी फसल को भारी नुकसान की आशंका है। सोमवार सुबह तटबंध टूटने के बाद शाम तक पानी खेतों में भरता रहा। मंगलवार को विभाग ने टूटे हिस्से को अस्थाय