Public App Logo
#बलिया वर्षों का रिश्ता, कोर्ट की दहलीज पर बना तमाशा बलिया: #बेल्थरारोड तहसील परिसर में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने उस समय भावनात्मक और अप्रिय रूप ले लिया, जब ग्रामीण न्यायालय में तारीख पर पहुंची पत्नी का सामना पति से हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और अधिवक्ता की टेबल के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। मामला महज पति-पत्नी के विवाद तक सीमित नहीं रहा बल्कि वर्षों पुराने रिश्ते में अब शक, भरोसे की कमी और एक-दूसरे पर लगाए जा रहे गंभीर आरोपों ने रिश्ते की नींव को हिला दिया है। दोनों ओर से चरित्र को लेकर आरोप-प्रत्यारोप हैं। सच क्या है और आरोपों में कितनी सच्चाई है, यह पति-पत्नी ही बेहतर जानते हैं। विवाद के बीच एक बेटे के भविष्य, दो बेटियों की सुरक्षा और परिवार के बिखरते रिश्तों की चिंता भी सामने आती है। खास बात यह कि एक-दूसरे के खिलाफ खड़े पति-पत्नी जब अपने बच्चों की बात करते हैं तो दोनों की आंखें नम हो जाती हैं। इसके साथ ही संपत्ति को लेकर अलग विवाद ने मामले को और उलझा दिया है। ग्रामीण न्यायालय में मंगलवार को तारीख के दौरान पत्नी, अपने पति को सामने देखकर उखड़ गईं। ग्रामीण कोर्ट से निकलने के बाद अधिवक्ता की टेबल पर काफी देर तक दोनों के बीच बहस होती रही। आवाजें बढ़ीं तो आसपास मौजूद लोग भी जमा हो गए। भीड़ में कुछ लोग पत्नी का पक्ष लेते नजर आए तो कुछ पति की बेचारगी देखते हुए मूकदर्शक बने रहे। एक तरफ वर्षों के रिश्ते की कड़वाहट है, दूसरी तरफ उन बच्चों का भविष्य है, जिनके लिए कभी यही परिवार दुनिया था। अब सवाल सिर्फ यह नहीं कि पति सही है या पत्नी, सवाल यह भी है कि आरोपों और अविश्वास की इस लड़ाई में सबसे ज्यादा कीमत आखिर किसे चुकानी पड़ेगी? #followerseveryone #nonfollowersandfollowers #BeltharaRoad #Ballia #FamilyDispute #HusbandWifeDispute #CourtDrama #RelationshipCrisis #FamilyMatter #LegalDispute #MarriageConflict #TrustIssues #FamilyFuture #ChildrenFuture #PropertyDispute #RuralCourt #LocalNews #BalliaNews #UttarPradeshNews #BreakingNews - Belthara Road News