चैन स्नैचिंग का खुलासा, किशोर पुलिस अभिरक्षा में, दूसरा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
छीनी गई चैन के दोनों हिस्से बरामद, मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हुआ आरोपी
शाहजहांपुर। सदर बाजार क्षेत्र में चैन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अपचारी किशोर को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।जबकि उसके साथी प्रेमपाल को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। एनसीसी तिराहे के पास मऊ खालसा रोड से पीपल घाट जाने वाले कच्चे रास्ते पर दो लोगों ने चैन छीनी थी। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर अपचारी किशोर की पहचान कर उसे रात में पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। उसके पास से चैन का छह ग्राम वजन का आधा हिस्सा बरामद हुआ। पूछताछ में दूसरे साथी प्रेमपाल के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस ने कैंट क्षेत्र के जंगल में कॉम्बिंग की। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान प्रेमपाल ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसके कब्जे से चैन का शेष सात ग्राम हिस्सा बरामद हुआ। प्रकरण में आगे की कार्रवाई जारी है।
आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar