Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
uptodayorai
No video available
5
जालौन की तीन विधानसभा सीटों में दो पर BJP एवं एक सीट पर SP का कब्जा- #jalaun #Orai #Vickyjalaun #election2022
Orai, Jalaun
| Mar 11, 2022
#jalaun
#orai
#vickyjalaun
#election2022
MORE NEWS
Orai, Jalaun | Oct 3, 2026
**"आपकी सेवा, हमारा संकल्प"** — यह नारा सुनने में जितना बुलंद है, ज़मीनी हक़ीक़त उतनी ही कड़वी नज़र आती है। सात साल... दो-दो जाँच... दोनों न्यायालय की कसौटी पर धराशायी... और आख़िरकार परिवाद दर्ज। वाह! अगर यही "उत्कृष्ट विवेचना" है, तो नाकामी किसे कहेंगे? इल्ज़ाम लगाना आसान है, मगर सबूत के साथ अदालत में टिकाना ही असली पुलिसिंग है। वरना बेगुनाह को मुल्ज़िम बना देना और फिर अदालत से फटकार खाना, क़ानून की नहीं बल्कि विवेचना की नाकामी कहलाती है। **शांति, सुरक्षा और न्याय** नारों से नहीं, निष्पक्ष जाँच और जवाबदेही से स्थापित होते हैं। क्योकि यह विश्व की। सर्वश्रेष्ठ यूपी पुलिस की शाखा जालौन पुलिस #jalaun #UPPolice #orai #orainews #YogiAdityanath#PMO
Orai, Jalaun | Oct 3, 2026
Orai, Jalaun | Oct 3, 2026
स्नातक एमएलसी चुनाव 2026 इलाहाबाद–झांसी क्षेत्र 🟠 अशोक राठौर — बीजेपी 🔴 मान सिंह यादव — सपा इस बार किसकी होगी जीत? आपकी राय क्या है? कमेंट करके बताएं—आपके अनुसार इलाहाबाद–झांसी क्षेत्र से अगला स्नातक एमएलसी कौन बनेगा? अंकुर श्रीवास्तव ✍️ Bol Do Bharat 🇮🇳 #स्नातकएमएलसी #इलाहाबादझांसी #MLCचुनाव #अशोकराठौर #मानसिंहयादव
Orai, Jalaun | Oct 2, 2026
बच्चों की आवाज को मिला नया आत्मविश्वास, अमखेड़ा विद्यालय में विशेष स्पीच थेरेपी सेशन माधौगढ़, जालौन। बच्चों की आवाज उनके शब्दों के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व की भी पहचान होती है। इसी सोच के साथ महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर विकासखंड माधौगढ़ के प्राथमिक विद्यालय अमखेड़ा में बोलने संबंधी कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए विशेष स्पीच थेरेपी सेशन आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों को सहजता से बोलने, अपनी बात व्यक्त करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहयोग देना रहा। कार्यक्रम में गांव के ऐसे बच्चों और उनके अभिभावकों को आमंत्रित किया गया, जिन्हें तुतलाने, हकलाने, कम बोलने, शब्दों के स्पष्ट उच्चारण या अपनी बात कहने में कठिनाई होती है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विपिन उपाध्याय ने बच्चों को बोलने से जुड़े सरल एवं उपयोगी अभ्यास कराए और अभिभावकों को घर पर नियमित अभ्यास कराने के तरीके भी बताए। प्रधानाध्यापक विपिन उपाध्याय ने कहा कि बच्चों की बोलने संबंधी कठिनाइयों को समय रहते समझना और उन्हें सहयोग देना जरूरी है। विद्यालय की जिम्मेदारी केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे की जरूरत पहचानकर उसे आगे बढ़ने का अवसर देना भी है। धैर्य, प्रोत्साहन और नियमित अभ्यास से बच्चों के आत्मविश्वास को मजबूत किया जा सकता है। सेशन के दौरान बच्चों के लिए सहज और अपनत्वपूर्ण वातावरण बनाया गया। शिक्षक श्याम जी ने बच्चों के साथ सक्रिय सहभागिता करते हुए विभिन्न अभ्यासों और गतिविधियों को रोचक बनाया। बच्चों ने उत्साह के साथ गतिविधियों में हिस्सा लिया और बिना झिझक बोलने का प्रयास किया। कार्यक्रम में अभिभावक सोनू दुबे, सत्यनारायण दुबे, सुशील कुमार, जगमोहन, मुन्नी देवी, विनोद द्विवेदी, यश कुमार और पप्पू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अभिभावक मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की छोटी-छोटी कठिनाइयों को पहचानकर उनके समाधान के लिए प्रयास करना सराहनीय है। यह पहल सामान्य शिक्षण से आगे बढ़कर बच्चों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और अभिव्यक्ति के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि हर बच्चे की आवाज महत्वपूर्ण है। बोलने की कठिनाई किसी बच्चे की प्रतिभा और आत्मविश्वास के रास्ते में बाधा नहीं बननी चाहिए। अमखेड़ा विद्यालय की यह पहल शिक्षा को अधिक संवेदनशील, समावेशी और बाल-केंद्रित बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास के रूप में सामने आई।
Orai, Jalaun | Oct 2, 2026
जब अपनों की तरह मिले डीएम समीर, खिल उठे वृद्धजनों के चेहरे वृद्ध आश्रम पहुंचकर डीएम ने बुजुर्गों से आत्मीय संवाद कर जाना हाल, माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मान, लिया आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में कराया स्वास्थ्य परीक्षण सेवा संकल्प अभियान के तहत आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्ध आश्रम का माहौल उस समय भावुक और आत्मीय हो उठा, जब जिलाधिकारी समीर स्वयं वहां पहुंचे और बुजुर्गों के बीच बैठकर उनसे अपनेपन के साथ संवाद किया। जिलाधिकारी ने वृद्धजनों का हालचाल जाना, उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली तथा उनके जीवन के अनुभवों को भी आत्मीयता से सुना। बुजुर्गों ने भी जिलाधिकारी से खुलकर बातचीत की और उन्हें आशीर्वाद दिया। जिलाधिकारी ने वृद्धजनों को माला पहनाकर, मिष्ठान एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन का अनुभव और मार्गदर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वृद्धजनों का सम्मान केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर हमारी सामाजिक जिम्मेदारी और संस्कार का हिस्सा होना चाहिए। जिलाधिकारी ने आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए बुजुर्गों से स्वयं पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं है। उन्होंने आश्रम की व्यवस्थाओं को देखा और वृद्धजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्ध आश्रम परिसर में स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विभिन्न स्वास्थ्य जांचों के साथ चिकित्सकों ने वृद्धजनों को आवश्यक परामर्श भी दिया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते हुए बुजुर्गों को नियमित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। जिलाधिकारी के आत्मीय व्यवहार से वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी और अपनत्व की झलक साफ दिखाई दी। सम्मान, संवाद और स्वास्थ्य सेवा से जुड़ा यह आयोजन वृद्धजनों के प्रति संवेदना, सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व का भाव मजबूत करने वाला रहा। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, समाज कल्याण अधिकारी संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
Orai, Jalaun | Oct 1, 2026
अपनों की तरह बुजुर्गों के बीच पहुंचे डीएम समीर,सम्मान पाकर खिल उठे चेहरे
Orai, Jalaun | Oct 1, 2026
ख़बर का असर Bol Do Bharat के वीडियो को संज्ञान में लेकर चेता जल निगम, जारी किया प्रेस नोट 👇 अंकुर श्रीवास्तव ✍️ आप फोटो-वीडियो भेजिए, सड़कों को दुरुस्त करने के लिए जल निगम (ग्रामीण) तैयार पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत का महाभियान 01 अक्टूबर से ग्रामीणों के लिए जल सारथी ऐप पर विशेष सुविधा, प्रदेश मुख्यालय से शिकायतों की निगरानी जालौन, 30 सितंबर 2026- गांव-गांव तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई ग्रामीण सड़कों को दुरुस्त करने के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) द्वारा वृहद रोड रेस्टोरेशन अभियान शुरू किया जा रहा है। प्रदेश भर में 01 अक्टूबर 2026 से चलने वाले इस अभियान के लिए सड़कों को चिह्नित कर लिया गया है। यदि आपके गांव की सड़क पाइपलाइन बिछाने के बाद अब तक दुरुस्त नहीं हुई है, तो आप जल सारथी ऐप के माध्यम से फोटो और वीडियो भेजकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत का तत्त्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों के माध्यम से सड़क के दुरुस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्राप्त शिकायतों की निगरानी उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) मुख्यालय स्तर से की जा रही है। उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) द्वारा जनपद जालौन के 359 गांवों में पेयजलापूर्ति की जा रही है। शेष गांवों में पेयजलापूर्ति शुरू करने की चरणबद्ध प्रक्रिया चल रही है। घर-घर तक पानी पहुंचाने के लिए जनपद में बिछाई गई पाइपलाइन तथा पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों का विवरण संकलित किया गया है। जनपद जालौन में पेयजलापूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाए जाने हेतु कुल 1949 किलोमीटर सड़क को तोड़ने / खोदने की आवश्यकता पड़ी। इनमें से 1720 किलोमीटर सड़क का मरम्मत / दुरुस्तीकरण कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष 229 किलोमीटर सड़क को दुरुस्त करने के लिए वृहद स्तर पर दिनांक 01.10.2026 तक अभियान शुरू किया जा रहा है। जल सारथी ऐप करें इंस्टॉल गांवों में पेयजल योजनाओं से संबंधित शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 18001212164, जल निगम (ग्रामीण), जालौन कन्ट्रोल रूम नं0:-6306811938 एवं जल सारथी ऐप सहित विभिन्न माध्यम उपलब्ध हैं। इन माध्यमों से सड़क सम्बन्धी शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है। हालांकि, रोड रेस्टोरेशन अभियान को देखते हुए जल सारथी ऐप पर विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए अपने मोबाइल में जल सारथी ऐप इंस्टॉल करें। इसका लिंक https://play-google-com/store/apps/details\id³¼com-jal-sarthi है। ऐप खोलने के बाद 'सड़क पुनर्स्थापना / मरम्मत अभियान' के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना नाम, गांव का नाम और पूरा पता दर्ज करते हुए सड़क की स्थिति से संबंधित फोटो और वीडियो अपलोड करें। प्राप्त शिकायत को संबंधित अधिकारियों तक भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अधिशासी अभियन्ता द्वारा बताया कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान प्रदेश में विभिन्न प्रकार की सड़कों को खोदने की आवश्यकता पड़ी। पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद अधिकांश सड़कों का पुनर्स्थापना कार्य कराया जा चुका है। शेष सड़कों के पुनर्स्थापना कार्य के लिए 01 अक्टूबर से प्रदेशभर में एक साथ वृहद रोड रेस्टोरेशन अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों के पुनर्स्थापना एवं दुरुस्तीकरण का कार्य युद्धस्तर पर कराया जाएगा।
Orai, Jalaun | Oct 1, 2026
जब अपनों की तरह मिले डीएम समीर, खिल उठे वृद्धजनों के चेहरे वृद्ध आश्रम पहुंचकर डीएम ने बुजुर्गों से आत्मीय संवाद कर जाना हाल, माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मान, लिया आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में कराया स्वास्थ्य परीक्षण अंकुर श्रीवास्तव ✍️ #oraijalaun #jalaunnews #orai #boldobharat
Orai, Jalaun | Oct 1, 2026