हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा रैली निकालकर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। विकासखंड पुष्पराजगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पठैती एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करौंदी तथा विकासखंड जैतहरी के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतहरी में विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक रैली निकाली। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति नारों एवं गीतों के माध्यम से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।
तिरंगा रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने आम नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। विद्यालयों में आयोजित इन गतिविधियों से विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति गौरव एवं देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहन मिला।
अभियान के अंतर्गत नागरिकों से हर घर तिरंगा पोर्टल पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कर अभियान में सहभागिता दर्ज कराने की भी अपील की गई। रैलियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने आमजन को अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता करने तथा राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने का संदेश दिया।
#anuppur
#JansamparkMP
62 views | Anuppur, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026