Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image

नगर निगम पंचकूला में 20 सालों से लगे कच्चे सफ़ाई कर्मचारियों को प्रदेश सरकार तुरंत पक्का करे - ओ पी सिहाग जजपा ने हड़ताल कर रहे सफ़ाई एवं फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को दिया समर्थन। पंचकूला , 7 अगस्त: जननायक जनता पार्टी जिला पंचकूला के अध्यक्ष ओ पी सिहाग की अगुआई में आज जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज तथा ज़िला कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा ने पंचकूला सेक्टर 5 फायर ब्रिगेड कार्यालय के समक्ष अपनी जायज मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे नगर निगम पंचकूला के सफ़ाई कर्मचारियों एवं फायर कर्मियों को पार्टी की तरफ से समर्थन दिया। उल्लेखनीय है कि नगर निगम पंचकूला में पिछले काफी सालों से लगे हुए सफ़ाई कर्मचारी एवं फायर कर्मी अभी तक कच्चे हैं। इनमे से बहुत से कर्मचारियों को तो लगे हुए 25 साल से ज्यादा का समय हो चुका है जबकि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने भी कह रखा है कि जिन सरकारी विभागों में कोई कर्मचारी 10 सालों से कच्चे लगे हुए हैं उनको पक्का किया जाए। जजपा ज़िला अध्यक्ष ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वो पूरे प्रदेश में एक जुट होकर शांतिपूर्वक तरीके से अपनी लड़ाई लड़ेंगे तो उनको कामयाबी जरूर मिलेगी ।उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार की कथनी व करनी में बड़ा अन्तर है। पिछले 3 विधानसभा चुनावों में बीजेपी के नेता चुनाव के वक्त सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का सपना दिखा कर उनके वोट ऐंठते आए हैं परंतु चुनाव खत्म होते ही पलटी मार लेते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हज़ारों की संख्या में सफ़ाई कर्मचारी एवं फायर कर्मी सालों से कच्चे लगे हुए हैं। वो सभी समाज के गरीब तबके से आते हैं, महंगाई लगातार बढ़ रही है परंतु उनकी तनख्वाहें बहुत थोड़ी हैं जिससे परिवारों का गुजारा करना बहुत मुश्किल हो रहा है। जजपा ज़िला अध्यक्ष सिहाग ने कहा कि सारा दिन गन्दगी में साफ सफ़ाई का कार्य करने से ज्यादातर सफ़ाई कर्मी गंभीर बीमारियों के मरीज़ बन जाते हैं इसलिए सरकार को हर सफ़ाई कर्मचारी का 6 महीने में मेडिकल चेक अप करवाये जाने का प्रावधान करना चाहिए तथा उनका इलाज मुफ्त में करना चाहिए। सिहाग ने अपने संबोधन में सरकार से य़ह भी मांग की कि सफ़ाई कर्मियों के बच्चों को पढ़ाई के लिए जिले के अच्छे स्कूलों में कम से कम 10 प्रतिशत सीट रिजर्व रखने का कार्य करना चाहिए

Ambala, Ambala | Aug 7, 2026

MORE NEWS

15 अगस्त के शुभ अवसर पर एंटी करप्शन एंड क्राइम प्रीवेंशन के मुख्य कार्यालय में एक शाम देशभक्ति के नाम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचकूला से DY.DA कुलदीप खरब जी एंटीक्रिप्शन ब्यूरो हरियाणा /चंडीगढ़ और
बीजेपी हरियाणा प्रदेश मंत्री मदन चौहान जी साथ में रिटायर डीएसपी सुभाष चंद्र जी
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कारण कार्यक्रम में
सुर संगीत के माहिर कलाकार लवली जी वे उनके सह कलाकारों ने देशभक्ति के गानों से वहाँ बैठे लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया

15 अगस्त के शुभ अवसर पर एंटी करप्शन एंड क्राइम प्रीवेंशन के मुख्य कार्यालय में एक शाम देशभक्ति के नाम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचकूला से DY.DA कुलदीप खरब जी एंटीक्रिप्शन ब्यूरो हरियाणा /चंडीगढ़ और बीजेपी हरियाणा प्रदेश मंत्री मदन चौहान जी साथ में रिटायर डीएसपी सुभाष चंद्र जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कारण कार्यक्रम में सुर संगीत के माहिर कलाकार लवली जी वे उनके सह कलाकारों ने देशभक्ति के गानों से वहाँ बैठे लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया

Ambala, Ambala | Aug 16, 2026

उपद्रवियों की पहचान होगी आसान, अंबाला पुलिस ने मांगी जनता से मदद#AmbalaPolice #Ambala #Police

उपद्रवियों की पहचान होगी आसान, अंबाला पुलिस ने मांगी जनता से मदद#AmbalaPolice #Ambala #Police

Ambala, Ambala | Aug 16, 2026

स्वतंत्रता दिवस समारोह यमुनानगर 
 में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। गवर्नर श्री असीम घोष ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 🇮🇳

स्वतंत्रता दिवस समारोह यमुनानगर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। गवर्नर श्री असीम घोष ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 🇮🇳

Ambala, Ambala | Aug 15, 2026