Public App Logo
भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर को लेकर गरमाई सियासत भोजपुर के बेलौटी गांव पहुंचे जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने भरत भूषण तिवारी की मौत को "कथित फर्जी एनकाउंटर" बताते हुए मामले की SIT जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और जांच पूरी होने तक कार्रवाई में शामिल अधिकारियों को निलंबित किया जाए। जन सुराज नेताओं ने पीड़ित परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही। अब बड़ा सवाल— क्या भरत तिवारी की मौत की सच्चाई सामने आएगी? #bhojpurkhbarnama #BharatTiwari #Bhojpur #Belauti #FakeEncounter #JanSuraaj #ManojBharti #ManishKashyap #BiharNews - Barhara News