अशोक नगर: स्वतंत्रता दिवस की उपलक्ष्य में गौ अस्पताल में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
अशोकनगर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिगंबर जैन महासमिति संभाग अशोकनगर द्वारा रविवार को दोपहर 3 बजे आचार्य श्री विद्यासागर गौ अस्पताल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुनि श्री108अविचल सागर जी महाराज की प्रेरणा से हुए कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और राष्ट्रगान के साथ हुई।इसके बाद महासमिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अस्पताल परिसर में पौधे रोपे।