दरभंगा: गन्ना किसानों की समृद्धि और गन्ना क्षेत्र के विकास के लिए एक दिवसीय किसान संगोष्ठी व प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
दरभंगा के प्रेक्षागृह में गन्ना उद्योग विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में एक दिवसीय गन्ना किसान संगोष्ठी सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग मंत्री संजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों पाग, चादर एवं पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह जानकारी सोमवार की शाम 5 बजे दी गई।