डुमरिया टांड़ गांव में ग्राम सभा के दौरान स्वच्छता मद की राशि को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की पूर्व स्वच्छता पर्यवेक्षक यद्दु रविदास ने पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी के प्रतिनिधि दिवाकर रविदास पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे दिवाकर रविदास घायल हो गए। जिसे शुक्रवार की देर शाम 7:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।