सिंहपुर में आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में शामिल हुईं राज्यमंत्री
जरूरतमंद हितग्राहियों को वितरित किए चश्मे
----
सतना 05 अक्टूबर 2026/#सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र के सिंहपुर अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को सेवा सेतु अभियान के तहत नेत्र जांच एवं परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी शामिल हुईं और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर जरूरतमंद हितग्राहियों को चश्मों का वितरण किया गया। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने हितग्राहियों से संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली तथा शासन की स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर में उपस्थित नागरिकों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
उन्होंने कहा कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा पात्र हितग्राहियों को सीधे लाभान्वित करना है।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान