Breaking
जबलपुर में बरगी बांध के 9 गेट खुले, नर्मदा घाटों पर अलर्ट।
बरगी बांध का जलस्तर बढ़ने के बाद 21 में से 9 गेट खोले गए।
वर्ष 2026 में पहली बार 18 अगस्त को बांध के गेट खोले गए।
बांध का जलस्तर फिलहाल 422.76 मीटर दर्ज किया गया।
बांध से करीब 1031 क्यूमेक पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा।
बांध में पानी की आवक करीब 1620 क्यूमेक बनी हुई।
गेट औसतन 0.78 मीटर की ऊंचाई तक खोले गए।
पानी छोड़े जाने से नर्मदा के घाटों पर जलस्तर 3 से 4 फीट तक बढ़ सकता है।
बांध प्रबंधन ने नर्मदा घाटों और तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया।
लोगों से नदी के घाटों और निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की गई।
पानी की आवक के अनुसार गेटों से पानी की निकासी घटाई या बढ़ाई जा सकती है।