15 अगस्त की छुट्टी के बदले 17 अगस्त को स्कूलों में रहेगा अवकाश, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान
बिलासपुर।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले सकें और आजादी का दिवस धूमधाम से मनाया जा सके, इसके लिए 15 अगस्त की छुट्टी के बदले 17 अगस्त को स्कूलों में अवकाश रहेगा।
मुख्यमंत्री के इस फैसले से स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। 15 अगस्त को स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे, जबकि इसके बदले 17 अगस्त को अवकाश रहेगा।