Public App Logo
सावन के तीसरे सोमवार ताड़केश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब मीरजापुर। सावन माह के तीसरे सोमवार को नगर के प्रसिद्ध ताड़केश्वर महादेव मंदिर में बाबा भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आए। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। - Mirzapur News