नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने किया अतिथियों का स्वागत
मिर्जापुर। विंध्याचल स्थित अपने आवास पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने आदरणीय श्री रत्नाकर जी, संगठन महामंत्री, गुजरात प्रदेश, आदरणीय अशोक तिवारी, महापौर, नगर निगम वाराणसी एवं अशोक मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष सोनभद्र का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान आपसी संवाद के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई।