हौसले को मिला सहारा तो गांव में खड़ा हुआ 80 लाख का कारोबार: डीएम समीर सौरभ ने यश इंटरप्राइजेज का किया निरीक्षण!
आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ ने उचकागांव प्रखंड के लूहसी गांव स्थित 'यश इंटरप्राइजेज' का दौरा कर गारमेंट निर्माण इकाई की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के सहयोग से शुरू हुई यह रेडीमेड गारमेंट इकाई आज करीब 80 लाख रुपये का सालाना कारोबार कर रही है और 65 जीविका दीदियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार प्रदान कर रही है।
डीएम ने गारमेंट निर्माण, उत्पादन, विपणन एवं रोजगार सृजन की प्रक्रिया को करीब से देखा और 65 जीविका दीदियों को आजीविका से जोड़ने की इस पहल की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक आयुष कुमार और उचकागांव के बीडीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
3 views | Gopalganj, Bihar | Aug 21, 2026