आज कारगिल विजय सभा भवन में जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता के दौरान जिला पदाधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों को पंचायतों में ग्राम कचहरी के माध्यम से जिले में किए जा रहे बंटवारे, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना तथा Ease of Doing Business से संबंधित प्रगति एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने संबंधित योजनाओं एवं प्रक्रियाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजन को इसका अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के संबंध में भी जानकारी साझा की।
IPRD Bihar
#begusarai
21 views | Begusarai, Bihar | Aug 14, 2026