🎭 मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरिनाम की’ उत्सव का पहला दिन संपन्न!
हरदा के चारूवा मेला ग्राउंड में शाम 6:30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में विकास शुक्ला एवं साथी द्वारा निमाड़ी लोकगायन, गोपाल कोरकू एवं साथी द्वारा कोरकू ‘ढांढल’ नृत्य, तरुण बांके एवं साथी द्वारा गणगौर नृत्य, रामदास साक्कले एवं साथी द्वारा काठी नृत्य तथा अविनाश धुर्वे एवं साथी द्वारा गोंड ‘ठाठ्या’ नृत्य प्रस्तुत किया गया।
लोकगीतों और पारंपरिक नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को निमाड़ी लोक संस्कृति के रंग में रंग दिया। आयोजन का उद्देश्य लोक एवं जनजातीय कलाओं को मंच प्रदान करना तथा सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
🎬 1 अक्टूबर को संत सिंगाजी के जीवन पर आधारित नृत्य-नाट्य ‘खेती खेड़ो हरि नाम की’ का मंचन, शाम 6:30 बजे से!
Jansampark Madhya Pradesh Department of Culture, Madhya Pradesh
#Culture #KhetiKhedoHariNaamKi #NimadiCulture
#Harda #हरदा
Harda, Madhya Pradesh | Sep 30, 2026