हरीश रावत का धन्यवाद जनसंवाद यात्रा चैप्टर बंद, प्रदेश प्रभारी से होगी मुलाकात, दोनों के आए बयान
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की धन्यवाद जनसंवाद यात्रा का समापन हो गया है। लेकिन यात्रा के दौरान कांग्रेस के सामने ऐसी स्थिति बनी रही, जिसे न तो पार्टी के लिए आसानी से स्वीकार करना संभव था और न ही पूरी तरह नजरअंदाज करना।
एक ओर हरीश रावत लगातार यात्रा के जरिए अपने राजनीतिक अभियान को आगे बढ़ाते रहे, तो दूसरी ओर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की ओर से यात्रा को लेकर सवाल और इसे रोकने की अपील सामने आई। इस पूरे घटनाक्रम ने कांग्रेस के भीतर खींचतान को खुलकर सामने ला दिया।
दिलचस्प बात यह रही कि जिन मुद्दों पर अब तक भाजपा कई बार बैकफुट पर नजर आ रही थी, कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान ने उसे फ्रंटफुट पर खेलने का मौका दे दिया। अब सबकी नजर हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की प्रस्तावित 8 अक्टूबर की मुलाकात पर है।
दोनों नेताओं के बयान भी सामने आ चुके हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि मुलाकात के बाद कांग्रेस की अंदरूनी सियासत शांत होगी या 2027 के चुनाव से पहले खींचतान का नया अध्याय शुरू होगा?
#HarishRawat #Congress #KumariSelja #UttarakhandPolitics #UttarakhandCongress #UttarakhandElection2027 #PahadSamachar
Dehradun, Dehradun | Oct 6, 2026