चित्रकूट जिले के पहाड़ी ब्लॉक के बरेठी गांव के मजरा केवटन पूरवा में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है।
गांव में बिजली के खंभे तो खड़े कर दिए गए हैं, लेकिन अब तक बिजली की रोशनी नहीं पहुंची। वहीं पानी, रास्ता और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी ग्रामीण परेशान हैं।
हालात ऐसे हैं कि अब गांव के युवा अपनी बहन-बेटियों की शादी को लेकर भी चिंता जता रहे हैं। उनका कहना है कि जब दूसरे गांवों में सड़क, बिजली और पानी जैसी सुविधाएं मौजूद हैं, तो ऐसे गांव में शादी करने से लोग कतरा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि रिश्ते आते हैं, गांव की स्थिति देखते हैं और वापस लौट जाते हैं। युवाओं का सवाल है कि अगर मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलेंगी तो आखिर इस गांव के युवाओं का भविष्य क्या होगा?
पूरे मामले की हकीकत जानने के लिए हमारे संवाददाता दिनेश सिंह कुशवाहा पहुंचे ग्राउंड जीरो पर, जहां उन्होंने ग्रामीणों और युवाओं से खास बातचीत की।
देखिए… केवटन पूरवा की ग्राउंड रिपोर्ट।