Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

*लहार सिविल अस्पताल की बड़ी लापरवाही* ⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡ *दो घंटे तक तड़पता रहा सड़क हादसे का घायल, इमरजेंसी में नहीं मिला डॉक्टर* ⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡ *अस्पताल के बाहर लावारिस हालत में पड़ा रहा घायल युवक, उपचार के अभाव में परिजन और राहगीरों में आक्रोश* ⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡ बांके तिगुनायक/देवानंद नायक लहार। प्रदेश सरकार जहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे कर रही है, वहीं लहार सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। शुक्रवार को रावतपुरा थाना क्षेत्र के महुआ के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक को इलाज के लिए लहार सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन आरोप है कि अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। नतीजतन घायल युवक करीब दो घंटे तक दर्द से तड़पता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल युवक को अस्पताल परिसर के बाहर ही लावारिस अवस्था में छोड़ दिया गया। समय पर उपचार नहीं मिलने से उसकी हालत बिगड़ती रही। अस्पताल में मौजूद लोगों ने कई बार चिकित्सकों और स्टाफ को सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक कोई जिम्मेदार अधिकारी या डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में घायल की पहचान असवार निवासी धीरेंद्र पुत्र प्रेमनारायण जोशी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह रावतपुरा थाना क्षेत्र के महुआ के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ था। *पहले भी उठते रहे हैं सवाल* लहार सिविल अस्पताल की कार्यप्रणाली को लेकर यह पहला मामला नहीं है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति, इमरजेंसी सेवाओं में लापरवाही और मरीजों की अनदेखी की शिकायतें लंबे समय से सामने आती रही हैं। कई बार शिकायतें उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ। *जिम्मेदार कौन?* सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर डॉक्टर मौजूद नहीं थे तो गंभीर मरीजों का उपचार कैसे किया जा रहा है अस्पताल प्रबंधन की जवाबदेही तय क्यों नहीं की जा रही यदि समय पर उपचार नहीं मिलता तो किसी भी घायल की जान जोखिम में पड़ सकती है। *सीएमएचओ की कार्यप्रणाली पर भी सवाल* लगातार सामने आ रही शिकायतों के बावजूद जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) द्वारा लहार सिविल अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई होती, तो ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होती। *जनता के सवाल* क्या लहार सिविल अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं केवल कागजों तक सीमित हैं? दुर्घटना में घायल मरीज को समय पर इलाज क्यों नहीं मिला? ड्यूटी पर डॉक्टर अनुपस्थित थे तो जिम्मेदारी किसकी है? अस्पताल परिसर के बाहर घायल को लावारिस हालत में क्यों छोड़ दिया गया? जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे?

Bhind Nagar, Bhind | Aug 7, 2026

MORE NEWS

Bhind Nagar, Bhind | Aug 16, 2026

स्टीमर में सवार सभी यात्री सुरक्षित

प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा

जिला और पुलिस प्रशासन की तत्परता से चम्बल नदी में फंसे हुए स्टीमर में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मुरैना जिले के नगरा थानांतर्गत चापक घाट से स्टीमर के माध्यम से यात्री और कांवड़िए जल चढ़ाने आगरा जा रहे थे। स्टीमर में पर्याप्त डीजल नहीं होने के कारण यह चंबल नदी के तेज बहाव में फंस गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थिति पर नजर रखने के लिए जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम अटेर, एसडीओपी अटेर और तहसीलदार मौके पर उपस्थित रहे। पुलिस बल और एडीईआरएफ की संयुक्त कार्यवाही में काफी मशक्कत के बाद स्टीमर को अटेर क्षेत्र मे रोक लिया गया और रस्सों से बांध कर किनारे तक लाया गया। 

एसडीएम अटेर ने बताया कि स्टीमर में महिलाओं और बच्चों सहित कुल 64 यात्री सवार थे और 33 मोटरसाइकिल लदी हुई थीं। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल कर बसों में बैठाकर नगरा के लिए रवाना किया गया है। डीजल की व्यवस्था कर स्टीमर भी रवाना कर दिया गया है। गंभीर लापरवाही के चलते स्टीमर संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

स्टीमर में सवार सभी यात्री सुरक्षित प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा जिला और पुलिस प्रशासन की तत्परता से चम्बल नदी में फंसे हुए स्टीमर में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मुरैना जिले के नगरा थानांतर्गत चापक घाट से स्टीमर के माध्यम से यात्री और कांवड़िए जल चढ़ाने आगरा जा रहे थे। स्टीमर में पर्याप्त डीजल नहीं होने के कारण यह चंबल नदी के तेज बहाव में फंस गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थिति पर नजर रखने के लिए जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम अटेर, एसडीओपी अटेर और तहसीलदार मौके पर उपस्थित रहे। पुलिस बल और एडीईआरएफ की संयुक्त कार्यवाही में काफी मशक्कत के बाद स्टीमर को अटेर क्षेत्र मे रोक लिया गया और रस्सों से बांध कर किनारे तक लाया गया। एसडीएम अटेर ने बताया कि स्टीमर में महिलाओं और बच्चों सहित कुल 64 यात्री सवार थे और 33 मोटरसाइकिल लदी हुई थीं। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल कर बसों में बैठाकर नगरा के लिए रवाना किया गया है। डीजल की व्यवस्था कर स्टीमर भी रवाना कर दिया गया है। गंभीर लापरवाही के चलते स्टीमर संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Department Of Revenue, Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

भिण्ड ब्रेकिंग, चम्बल नदी को पार कर रहे स्टीमर की पेट्रोल खत्म, मचा हड़कंप

#bhindnews 
#news 
#viralvideos 
#livenews 
#viral

भिण्ड ब्रेकिंग, चम्बल नदी को पार कर रहे स्टीमर की पेट्रोल खत्म, मचा हड़कंप #bhindnews #news #viralvideos #livenews #viral

Bhind Nagar, Bhind | Aug 16, 2026