बहरोड़: बहरोड के माजरी कलां में खूनी विवाद, युवक का गला काटने का आरोप; मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
Behror, Alwar | Aug 12, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के माजरी कलां गांव में मंगलवार शाम बिजली कनेक्शन की लाइन को लेकर पुराना विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना के बाद बुधवार सुबह करीब 10 बजे मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक की बेरहमी से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं।