पत्रकार उत्पीड़न के मामलों में निष्पक्ष जांच की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
संतकबीरनगर में पत्रकारों के साथ कथित अभद्रता, मारपीट, धमकी और समाचार संकलन के दौरान दबाव बनाए जाने के मामलों को लेकर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
संगठन ने दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कराने, सीसीटीवी फुटेज की जांच करने और दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में 3 अगस्त को डड़रीडीहा गांव में मनरेगा कार्य की कवरेज के दौरान भारत लाइव टीवी न्यूज के संवाददाता अनिरुद्ध अग्रहरि के साथ कथित गाली-गलौज, मारपीट और मोबाइल छीनने की घटना का उल्लेख किया गया। वहीं, 14 अगस्त को हिंदी दैनिक खलीलाबाद टाइम्स के संवाददाता विवेकानंद्र पुत्र कौशल किशोर के साथ कथित मारपीट और विवाद का मामला भी उठाया गया।
संगठन ने कोतवाली परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अमित अग्रहरि, देवीलाल गुप्ता, महामंत्री मिथिलेश कुमार धुरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र पाठक, सदरे आलम, उपाध्यक्ष हरिओम चौधरी, संयुक्त सचिव केदारनाथ दुबे, सचिव आशु सिंह, संजय श्रीवास्तव, नवनीत श्रीवास्तव, उप सचिव वीरेंद्र मणि त्रिपाठी, गंगेश्वर यादव, प्रवक्ता कल्याण भट्ट, लेखा परीक्षा उपेंद्र मणि त्रिपाठी, सतीश पांडे, कोषाध्यक्ष विपिन राय, मीडिया प्रभारी राजेश्वर कुमार, खलीलाबाद तहसील अध्यक्ष मोहन राजभर, हरीश सिंह, राज कपूर गौतम, विवेक कुमार, अनिरुद्ध अग्रहरि और विकास श्रीवास्तव समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।