सायला पालिकाध्यक्ष मोहनलाल मेघवाल का किया स्वागत :
जालोर। सायला नगर पालिका अध्यक्ष मोहनलाल मेघवाल ने आज एक निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनका साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा नेता मोहन चिवड़ा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कुईयाराम, शिवकुमार, वेलाराम, अर्जुन, भंवरलाल, नरपत कुमार और बाबूलाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत कर आपसी मेल-मिलाप किया गया।
Jalor, Jalor | Oct 13, 2026