दहेज प्रताड़ना के बाद विवाहिता की मौ#त, परिजनों ने एसपी से मिलकर गि#रफ्तारी की मांग की : जालोर। भाद्राजून निवासी नेतल कुमारी की 24 सितंबर को उपचार के दौरान मौ#त हो गई थी। मृतका के पिता ने पति सहित पांच ससुरालजनों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गि#रफ्तारी की मांग को लेकर परिजन एसपी से मिले। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को जल्द गि#रफ्तार करने की मांग उठाई।
Jalor, Jalor | Oct 13, 2026