बिहार में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सहज शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में ‘बिहार विद्या साथी’ नामक 24×7, 1:1 इंटरैक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर रोहतास जिले से जिला पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा सहित शेरशाह सूरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
‘बिहार विद्या साथी’ विशेष रूप से कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को 24×7 निःशुल्क विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की सहायता, पसंद के शिक्षक से पढ़ने की सुविधा, तत्काल शंका समाधान, ऑनलाइन अध्ययन, AI आधारित शैक्षणिक सहयोग तथा व्यक्तिगत 1:1 इंटरैक्टिव लर्निंग की सुविधा मिलेगी।
इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, व्यक्तिगत एवं तकनीक-सक्षम बनाना है।
#IPRD
#BiharVidyaSathi
#Students
#BiharGovernment
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Education Department
5 views | Patna, Bihar | Aug 24, 2026