पूर्वी राजस्थान के खेड़ली में लगभग एक साल पहले EWS सरलीकरण की माँग को लेकर शक्ति सिंह बांदीकुई के नेतृत्व में लाखो लोग जुटे और EWS के सम्पूर्ण अधिकारो की मांग को मजबूती से रखा.
आज EWS सरलीकरण की माँग पश्चिम से आँधी बनकर उठी है, रविंद्र सिंह भाटी के नेतृत्व में लाखो लोग सड़को पर आंदोलनरत है, EWS के बुनियादी मुद्दे पर हर आर्थिक कमज़ोर अपने पक्ष में निर्णय तक लड़ने के मूड में है . भाटी पर भरोसे के साथ लाखो लोग जयपुर और दिल्ली कूच करने को भी तैयार है .
केंद्र सरकार आय (आठ लाख से बढ़ाकर 12-15 लाख ) और आयु सीमा में छूट देकर इसे सरलीकरण की पूर्ति भी बता सकती है परंतु पूरे EWS वर्ग को विश्वास है कि भाटी भूमि- भवन - राजनैतिक EWS आरक्षण और EWS कोटे को दस प्रतिशत से बढ़ाने तक की निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे . #EWS #rajasthan #jaipur #NewDelhi