Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

अररिया में सोलर मेला का आयोजन, सोलर पैनल लगाने पर अब मिलेगी ₹98 हजार तक सब्सिडी अररिया विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, अररिया के प्रांगण में गुरुवार को पीएम सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ताओं ने मेला में पहुंचकर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया, लागत, सब्सिडी एवं ऋण सुविधा की जानकारी प्राप्त की। सोलर मेला में पीएम सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए पंजीकृत 14 वेंडरों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। स्टॉल पर उपभोक्ताओं को सोलर पैनल, इनवर्टर सहित अन्य उपकरणों की जानकारी देने के साथ ही संयंत्र लगाने में आने वाले खर्च के संबंध में विस्तार से बताया गया। वहीं, सभी सरकारी बैंकों द्वारा भी अपने-अपने काउंटर लगाए गए, जहां उपभोक्ताओं को पीएम सूर्यघर योजना के तहत 6 प्रतिशत से भी कम ब्याज दर पर उपलब्ध ऋण सुविधा की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने मेला में उपस्थित बिजली उपभोक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को 1 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाने पर ₹30,000 की सब्सिडी दी जाती है। इसके अतिरिक्त अब बिहार सरकार द्वारा भी ₹10,000 प्रति किलोवाट की सब्सिडी की घोषणा की गई है। इस प्रकार 1 किलोवाट का सोलर पैनल लगाने पर उपभोक्ताओं को कुल ₹40,000, 2 किलोवाट पर ₹80,000 तथा 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता का सोलर पैनल लगाने पर अधिकतम ₹98,000 तक की सब्सिडी प्राप्त होगी।y उन्होंने कहा कि सब्सिडी की सुविधा मिलने से सोलर पैनल लगाने की लागत पहले की तुलना में काफी कम हो जाएगी। उपभोक्ता द्वारा सोलर पैनल लगाने में खर्च की गई राशि बिजली बिल में होने वाली बचत के माध्यम से लगभग चार वर्षों में ही वसूल की जा सकती है। उन्होंने सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं से पीएम सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाते हुए अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर हरित ऊर्जा पहल का हिस्सा बनने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सोलर पैनल लगवाने के बाद शून्य बिजली बिल प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, पीएम सूर्यघर योजना के तहत योग्य आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा एवं एडीबी शाखा तथा ग्रामीण बैंक को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, अररिया में सर्वाधिक 11 रूफटॉप सोलर पैनल प्लांट स्थापित करने वाले पंजीकृत वेंडर अर्बन टेक इंडस्ट्रियल सर्विसेज एलएलपी को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सोलर मेला में लगभग 800 लोगों ने भाग लेकर पीएम सूर्यघर योजना की जानकारी प्राप्त की। मेला में पहुंचे कई उपभोक्ताओं ने अपने घरों की छत पर पीएम सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाने में रुचि भी दिखाई। कार्यक्रम में विद्युत अधीक्षण अभियंता, किशनगंज श्री प्रदीप कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता, अररिया श्री गौरव कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता, फारबिसगंज श्री राजेश प्रियदर्शी सहित विद्युत विभाग के सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Araria, Araria | Aug 14, 2026
अररिया में सोलर मेला का आयोजन, सोलर पैनल लगाने पर अब मिलेगी ₹98 हजार तक सब्सिडी अररिया विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, अररिया के प्रांगण में गुरुवार को पीएम सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ताओं ने मेला में पहुंचकर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया, लागत, सब्सिडी एवं ऋण सुविधा की जानकारी प्राप्त की। सोलर मेला में पीएम सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए पंजीकृत 14 वेंडरों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। स्टॉल पर उपभोक्ताओं को सोलर पैनल, इनवर्टर सहित अन्य उपकरणों की जानकारी देने के साथ ही संयंत्र लगाने में आने वाले खर्च के संबंध में विस्तार से बताया गया। वहीं, सभी सरकारी बैंकों द्वारा भी अपने-अपने काउंटर लगाए गए, जहां उपभोक्ताओं को पीएम सूर्यघर योजना के तहत 6 प्रतिशत से भी कम ब्याज दर पर उपलब्ध ऋण सुविधा की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने मेला में उपस्थित बिजली उपभोक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को 1 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाने पर ₹30,000 की सब्सिडी दी जाती है। इसके अतिरिक्त अब बिहार सरकार द्वारा भी ₹10,000 प्रति किलोवाट की सब्सिडी की घोषणा की गई है। इस प्रकार 1 किलोवाट का सोलर पैनल लगाने पर उपभोक्ताओं को कुल ₹40,000, 2 किलोवाट पर ₹80,000 तथा 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता का सोलर पैनल लगाने पर अधिकतम ₹98,000 तक की सब्सिडी प्राप्त होगी।y उन्होंने कहा कि सब्सिडी की सुविधा मिलने से सोलर पैनल लगाने की लागत पहले की तुलना में काफी कम हो जाएगी। उपभोक्ता द्वारा सोलर पैनल लगाने में खर्च की गई राशि बिजली बिल में होने वाली बचत के माध्यम से लगभग चार वर्षों में ही वसूल की जा सकती है। उन्होंने सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं से पीएम सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाते हुए अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर हरित ऊर्जा पहल का हिस्सा बनने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सोलर पैनल लगवाने के बाद शून्य बिजली बिल प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, पीएम सूर्यघर योजना के तहत योग्य आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा एवं एडीबी शाखा तथा ग्रामीण बैंक को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, अररिया में सर्वाधिक 11 रूफटॉप सोलर पैनल प्लांट स्थापित करने वाले पंजीकृत वेंडर अर्बन टेक इंडस्ट्रियल सर्विसेज एलएलपी को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सोलर मेला में लगभग 800 लोगों ने भाग लेकर पीएम सूर्यघर योजना की जानकारी प्राप्त की। मेला में पहुंचे कई उपभोक्ताओं ने अपने घरों की छत पर पीएम सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाने में रुचि भी दिखाई। कार्यक्रम में विद्युत अधीक्षण अभियंता, किशनगंज श्री प्रदीप कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता, अररिया श्री गौरव कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता, फारबिसगंज श्री राजेश प्रियदर्शी सहित विद्युत विभाग के सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। - Araria News