Public App Logo
Profile Picture

Araria News

@ararianews1
419Followers
1Following
अररिया में ज़िला कांग्रेस कमिटी के बैनर तले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष मासूम रेज़ा ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा।
अररिया में ऑल इंडिया युथ फाउंडेशन के बैनर तले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।
अररिया में ऑल इंडिया युथ फाउंडेशन के बैनर तले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।
Video 3
अररिया जीरो माईल में युथ यूनियन का धरना समाप्त,एसडीओ ने दिया आश्वासन जल्द बनेगा गोलंबर।
अररिया जीरो माईल में युथ यूनियन का धरना समाप्त,एसडीओ ने दिया आश्वासन जल्द बनेगा गोलंबर।
अररिया के मशहूर शिक्षक अशरफ़ हयात बब्बन को सुपुर्द ए खाक किया गया।
अररिया शहर में अतिक्रमण पर चला नगर परिषद का बुलडोजर।
अररिया टाउन हॉल के पास निशुल्क पेय जल को अतिक्रमण के दौरान बुलडोजर से तोड़ा दिया।
आप इस वीडियो को गौड़ से देखें अतिक्रमण हटाने पहुंचे पुलिस कर्मी निशुल्क पेय जल का सेवन करते देखे।

अररिया टाउन हॉल के पास लगे निशुल्क पेय जल का सेवन करते पुलिस कर्मी देख रहे हैं। थोड़ी देर बाद ही नगर परिषद प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया।
आप इस वीडियो को गौड़ से देखें अतिक्रमण हटाने पहुंचे पुलिस कर्मी निशुल्क पेय जल का सेवन करते देखे।

अररिया टाउन हॉल के पास लगे निशुल्क पेय जल का सेवन करते पुलिस कर्मी देख रहे हैं। थोड़ी देर बाद ही नगर परिषद प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया।
अररिया शहर में थाना चौक से चांदनी चौक होते हुए सदर अस्पताल होते हुए वर्मा सेल पेट्रोल पंप तक अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
अररिया नगर परिषद के द्वारा थाना चौक से चांदनी चौक से सदर अस्पताल होते हुए वर्मा सेल पेट्रोल पंप तक आज अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण के दौरान भारी पुलिस बल देखे।
अररिया जिलाधिकारी ने सुभाष चौक से सदर अस्पताल तक किया निरीक्षण, जाम एवं अतिक्रमण की समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

अररिया जिलाधिकारी विनोद दूहन द्वारा सुभाष चौक से सदर अस्पताल अररिया तक भीड़-भाड़ वाले एवं अतिक्रमणयुक्त मार्गों व स्थलों का निरीक्षण किया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जितेंद्र कुमार भी उपस्थित थे 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था एवं जाम की समस्या का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने चिन्हित अतिक्रमण वाले स्थलों से अतिक्रमण हटाने तथा यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।उन्होंने आम लोगों की आवागमन सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अररिया एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
अररिया शहर होगा अतिक्रमण मुक्त, लोगों को मिलेगी जाम से निजात; सुनिए अररिया के डीएम विनोद दूहन
अररिया में विरोध प्रदर्शन: सहरसा पत्रकार अभिषेक कुमार के साथ कथित दुर्व्यवहार का विरोध में ज़िले के पत्रकार सड़को पर उतर कर किया प्रदर्शन।
बिहार के लोगो को अब अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल, अंचल कार्यालयों में CCTV और सर्विलांस की तैयारी।
अररिया: शाहीन खान और नफ़ीसा खान के साथ कथित दुर्व्यवहार, पत्रकार सीमाब अख्तर को पुलिस द्वारा कथित तौर पर बिना कारण बताए उठाए जाने और अभिषेक कुमार के साथ हुई मारपीट के विरोध में अररिया में विरोध प्रदर्शन!
अररिया में ग्राहकों से किया वादा निभाने की दिशा में गिरिहिंडा TVS शोरूम, अररिया की ओर से एक शानदार लकी ड्रॉ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार, 13 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजे शोरूम परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राहकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष अतिथियों, फाइनेंसर टीम, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया की मौजूदगी में संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

गिरिहिंडा TVS शोरूम प्रबंधन ने बताया कि ग्राहकों से जो वादा किया गया था, उसे लकी ड्रॉ के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार के रूप में एक भाग्यशाली ग्राहक को इंटरनेशनल टूर का मौका मिला। द्वितीय पुरस्कार में घरेलू यात्रा, जिसमें ताजमहल और कश्मीर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल शामिल हैं, तृतीय पुरस्कार में हीटर और कूलर, चतुर्थ पुरस्कार में गैस चूल्हा और पंचम पुरस्कार में आकर्षक गिफ्ट हैम्पर रखा गया।

लकी ड्रॉ में रामपुर मोहनपुर निवासी MD वसीम अहमद ने प्रथम पुरस्कार जीतकर इंटरनेशनल टूर अपने नाम किया। पुरस्कार की घोषणा होते ही कार्यक्रम स्थल तालियों और खुशी से गूंज उठा।

गिरिहिंडा TVS ने कहा कि ग्राहकों का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और भविष्य में भी ग्राहकों के लिए ऐसे आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
सीमांचल के पूर्णिया अमौर से पूर्व विधायक अब्दुल जलील मस्तान के जनाज़े की नमाज़ में उभड़ी भीड़ लोगों ने नम आंखों विदाई। बिहार AIMIM अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने क्या कहा सुनिए।
अररिया मुफस्सिल पत्रकार मंच की बैठक में संगठन का किया गया विस्तार! | जानिए क्या है इस मंच का उद्देश्य
अररिया जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में भूमि के मूल्यांकन को लेकर समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश 

अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में भूमि के मूल्यांकन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान ग्रामीण एवं पेरीफेरल क्षेत्र की 7 कैटेगरी तथा शहरी क्षेत्र की 6 कैटेगरी के अंतर्गत आने वाली भूमि के मूल्यांकन से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों द्वारा क्षेत्रवार एवं कैटेगरीवार स्थिति से समिति को अवगत कराया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अगली बैठक में विस्तृत समीक्षा के उपरांत नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। उन्होंने मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निर्धारित प्रावधानों के अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला अवर निबंधक, अररिया सहित संबंधित अंचलों के अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
अररिया जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, कृषकों को कृषि, मत्स्य, पशुपालन एवं कृषि यंत्र आधारित योजनाओं से अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश

अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि के साथ-साथ मत्स्य, पशुपालन, कृषि यांत्रिकीकरण एवं पौधा संरक्षण से संबंधित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक कृषकों तक पहुंचाने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला मत्स्य पदाधिकारी को मोती पालन योजना, झींगा पालन सहित विभिन्न मत्स्यिकी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक कृषकों को इससे जोड़ने का निर्देश दिया गया। मत्स्य पालन को किसानों की अतिरिक्त आय का बेहतर माध्यम बनाने के लिए योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

जिला गव्य विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 1 सितम्बर से 10 सितम्बर 2026 तक प्रतिदिन दुग्ध संग्रहण की औसत मात्रा 21,200 लीटर प्राप्त हो रही है। जिला पदाधिकारी ने जिले के अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादकों को कोसी डेयरी प्रोजेक्ट से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

वहीं, जिला कृषि पदाधिकारी को रबी मौसम में विभागीय योजनाओं के तहत प्राप्त होने वाले बीजों के वितरण में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी पात्र कृषकों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप पहुंचना सुनिश्चित करें।

उप निदेशक, अभियंत्रण को कृषि यंत्रों के लिए प्राप्त हो रहे आवेदनों का निष्पादन तथा कृषि यंत्रों का नियमानुसार सत्यापन सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया गया। इसी प्रकार सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण को जिले के कृषकों के बीच कीट एवं रोग नियंत्रण से संबंधित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा अधिक से अधिक किसानों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित कराने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि कृषि एवं इससे जुड़े विभागों की योजनाओं का वास्तविक लाभ किसानों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अररिया में शिक्षा विभाग से जुड़ी जानकारी देते ज़िला शिक्षा पदाधिकारी साहेब आलम
अररिया वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II के तहत 190 योजनाओं के क्रियान्वयन पर बनी सहमति

अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II (VVP-II) के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति (DLC) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वाइब्रेंट विलेज क्षेत्रों की स्थानीय आवश्यकताओं एवं विकास प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II के तहत जिले के फारबिसगंज, नरपतगंज एवं कुर्साकांटा प्रखंडों के कुल 12 गांवों में विकासात्मक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाना है। फारबिसगंज प्रखंड में बैजनाथपुर (पिपरा), दामादिघी (पिपरा), हथवा (कुशमाहा) एवं पोखरिया (कुशमाहा), नरपतगंज प्रखंड में धुरना (पथराहा), डुमरबन्ना (बबुवान), बेला (बेला), मानिकपुर (मानिकपुर), गोसाई पुछहरी (सोनापुर) एवं भवानीपुर (मानिकपुर) तथा कुर्साकांटा प्रखंड में लैलोखर (लैलोखर) एवं सुंदरी (डुमरिया) शामिल हैं।

बैठक में कुल 190 योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की गई। इन योजनाओं की कुल अनुमानित लागत ₹12.89 करोड़ है। योजनाओं में शिक्षा एवं बाल विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत 7 स्मार्ट क्लास रूम, 8 अतिरिक्त क्लास रूम, 16 विद्यालयों में सैनिटेशन सुविधाएं, 98 क्लास रूम का विद्युतीकरण, 9 बाउंड्री वॉल एवं 5 आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण का प्रस्ताव शामिल है। वाइब्रेंट विलेज क्षेत्रों में सुरक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 40 मिनी सुरक्षा स्तंभ (Suraksha Stambh), 1 मिल्क चिलिंग प्लांट एवं 1 सिलेज प्लांट की स्थापना की योजनाएं भी प्रस्तावित हैं।

स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक वाइब्रेंट विलेज के लिए दो सिलाई मशीनें जीविका को हस्त-सुपुर्द की जाएंगी। इन सिलाई मशीनों का उपयोग केवल प्रशिक्षण के उद्देश्य से किया जाएगा।जीविका द्वारा मशीनों की समुचित देखरेख एवं रख-रखाव सुनिश्चित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त लैलोखर में PHC (HWC) की स्थापना तथा सुंदरी में बड़े मंदिर के समीप प्रसाद निर्माण, अगरबत्ती निर्माण एवं Waste Flower Processing से संबंधित गतिविधियों/यूनिट के विकास के प्रस्तावों पर भी सहमति प्रदान की गई।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रस्तावित योजनाओं के संबंध में संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए भूमि की उपलब्धता एवं Technical Feasibility का समुचित अध्ययन एवं आकलन सुनिश्चित किया जाए। तकनीकी रूप से उपयुक्त एवं व्यवहार्य योजनाओं का DPR तैयार कर VVP Portal पर अपलोड करने की कार्रवाई निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिला प्रशासन द्वारा वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II के माध्यम से इन सीमावर्ती गांवों में शिक्षा, बाल विकास, सुरक्षा, आधारभूत संरचना, कौशल विकास तथा स्थानीय स्वरोजगार के अवसरों को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई सी डी एस, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।