मुहम्मदाबाद गोहना में स्कूटी से घर जा रहे युवक पर घात लगाकर जानलेवा हमला
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के जहनियापुर गाव के एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर शनिवार को देर रात स्कूटी से घर जा रहे एक युवक पर रास्ते में घात लगाकर बैठे विपक्षियों ने जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से युवक सड़क पर गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल युवक को परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।