धनवार: धनवार बाजार में जर्जर तार बदलने का काम शुरू, मंडल अध्यक्ष ने कहा, लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी राहत
धनवार बाजार समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से जर्जर बिजली तार की समस्या बनी हुई थी। विशेषकर धनवार बाजार में पुराने तारों को हटाकर 120 एमएम का नया केबल लगाने की मांग की जा रही थी। इस संबंध में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दिनो संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की थी।