Vande Bharat news:होडल के चौधरी लालाराम वृद्ध आश्रम होशियार सिंह द्वारा संचालित में सेवा, मानवता और समाज सुधार की भावना से वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर में सेवा करते सेवादारों और श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।चौधरी लालाराम जन कल्याण समिति द्वारा संचालित आश्रम वर्ष 2017 से बुजुर्गों के लिए सहारा बना हुआ है। आश्रम प्रबंधक चौधरी होशियार सिंह सहरावत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंदों की सेवा को प्राथमिकता दी गई। आश्रम परिसर में लिखे प्रेरणादायी संदेशों के माध्यम से भी लोगों को संस्कार, सेवा और मानवता का संदेश दिया गया।
Hodal, Palwal | Aug 25, 2026