80 वे स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में शहर की सुभाषचंद बोस रक्तदान समिति ओर मानव सेवा समिति सेंधवा के संयुक्त आयोजन में लोगों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया मौका था थेलसीमिया सीकलसेल्स पीड़ित बच्चोँ व गर्भवती महिलाओ व दुर्घटनाओ मे घायल पेसेंटो की रक्त आपूर्ति व राष्ट्रहित क़े लिए समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर ओर अंगदान नेत्रदान की जागरूकता के लिए लोगो को जागरूक करना सुबह ठीक 11 बजे लायंस कम्युनिटी हॉल किले अंदर में आयोजित रक्तदान शिविर में नगरपालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव अग्रवाल समाज अध्यक्ष राजेन्द्र नरेडी लायंस क्लब अध्यक्ष श्यामसुंदर तायल ने भारतमाता सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण ओर पूजा कर कार्यक्रम की शुरुवात की सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस शिविर में 115 लोगो ने रक्तदान किया ओर 22 लोगो ने नेत्रदान अंगदान के फार्म भरे ओर इस सावन मास के पवित्र माह में शहर के 8 पंडितों में भी रक्तदान किया वही शहर के जय श्री राम ग्रुप के 4 सदस्यों ने रक्तदान किया रक्तसंग्रहण की टीम मुकेश पटेल ब्लड बैंक शिरपुर जिला धुलिया महाराष्ट्र से आई थी शिविर आयोजकों ने इस शिविर में पुरुष रक्तदाता को हेलमेट एवं महिला रक्तदाता को 20 लि पानी का केम्पर भेट किया गया इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष बसंतीबाई यादव ने सभी रक्तदाताओं को शुभकामना देते हुवे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी ओर कहा कि हमें इंसानियत के नाम हमें रक्तदान कर मानवता का धर्म निभाना चाहिए सुभाषचंद्र बोस रक्तदान समिति के अशोक राठौड़ ओर महेंद्र परिहार ने कहा कि देश की आज़ादी का जश्न केवल तिरंगा फहराकर ही नहीं,
बल्कि *किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाकर भी मनाना चाहिए आपके रक्त की कुछ बूंदें किसी परिवार की खुशियाँ लौटा सकती हैं।*
रक्तदान करने से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध होता है और समाज में जीवन बचाने की एक मजबूत कड़ी बनती है।मानव सेवा समिति के निलेश जैन ने बताया कि इस अवसर पर लोगों ने अंगदान ओर नेत्रदान की आवश्यकता को समझते हुवे इस पावन अवसर पर 22 लोगो ने मरणोपरांत अंगदान करने का संकल्प लिया इस अवसर पर नरेंद्र तायल राजेश सोनी पियूष दुबे कैलाश अग्रवाल अनीस शेख अजय झवर गिरवर शर्मा राधेश्याम शर्मा जगदीश शर्मा रविन्द्र मंडलोई अश्विन जैन दुर्गा गुप्ता नितिन वेनीपुरी आशीष जैन शिरीष दुबे गिरधारी राठौड़ प्रिंस शर्माओर समिति के पंकज झवर विकास नागराज नितिन ठाकुर सागर यादव राजकुमार गुजराती कालू रैकल संजय पालीवाल कुंदन भोसले रूपेश कनासे अल्ताभ शेख सेफी सरकार नीरज राठौड़ शंकर वासखलेआकाश राठौड़ राजू गुप्ता हेमंत राठौड़ आदि मौजूद थे