भरतपुर: राजस्थान में पंचायत चुनाव के आरक्षण लॉटरी की तारीख तय, प्रक्रिया 17 और 18 सितंबर को होगी
राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियों के तहत सरकार ने आरक्षण लॉटरी की तारीखें तय कर दी हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से 16 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार जिला स्तर की आरक्षण लॉटरी 17 सितंबर 2026 और उपखंड स्तर की लॉटरी 18 सितंबर 2026 को कराई जाएगी।