बक्सर। राष्ट्रीय परशुराम परिषद के बैनर तले बुधवार को सामाजिक न्याय अधिकार पदयात्रा निकाली गई। यात्रा ज्योति चौक से शुरू होकर समाहरणालय तक गई, जिसमें सवर्ण और ओबीसी समाज के हजारों लोग शामिल हुए।पदयात्रा में एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर रोक, आर्थिक आधार पर आरक्षण, परशुराम जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश और राष्ट्रीय सवर्ण आयोग के गठन की मांग उठाई गई।