नेपाल से फिर बढ़ रहा पानी, कोसी में उफान!
नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच **सप्तकोशी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कोसी बराज पर पानी का प्रवाह लगभग 2.60 लाख क्यूसेक तक पहुँच चुका है और बढ़ते दबाव को देखते हुए 31 फाटक खोल दिए गए हैं।
नेपाल के पहाड़ी और तराई क्षेत्रों में अभी और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में आने वाले समय में कोसी के जलस्तर पर इसका असर देखने को मिल सकता है। बिहार में भी कोसी किनारे के इलाकों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
कोसी किनारे रहने वाले लोग सतर्क रहें और प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं का पालन करें।
#KosiRiver #KosiBarrage #NepalRain #BiharFlood #FloodAlert #KosiFlood #BiharNews #NepalFlood #Way4U
Bihar, India | Sep 26, 2026