पुरा महादेव पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब
सुबह से ही बाबा के दरबार में भक्तों की लंबी कतार, जलाभिषेक शुरू
बागपत। सावन के पावन अवसर पर श्री परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
सुबह होते ही बड़ी संख्या में भक्त बाबा पुरा महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा।
दूर-दराज से पहुंचे कांवड़िये और श्रद्धालु आस्था के साथ बाबा का जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं पर विशेष नजर रखी जा रही है।
#पुरामहादेव #पुरामहादेवमंदिर #जलाभिषेक #महादेव #हरहरमहादेव #बमबमभोले #कांवड़यात्रा2026 #श्रावणमास #बागपत #BhaskarSamachar
Baraut, Bagpat | Aug 11, 2026