दतिया नगर: पुलिस अधीक्षक ने SDOP और थाना प्रभारियों संग बैठक कर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की
पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला की उपस्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में जिले के समस्त SDOP एवं थाना प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न अनुभागों एवं थानों में लंबित प्रकरणों तथा शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान 100 दिवस से अधिक लंबित CM हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा की गई.