जन जागरूकता पहल — एक छोटी शुरुआत, बड़े बदलाव की ओर
News57 के माध्यम से जन जागरूकता पहल की अब तक की यात्रा को सामने लाने का एक छोटा-सा प्रयास।
यह पहल वैज्ञानिक सोच, UNSDGs, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जैसे महान वैज्ञानिकों और सकारात्मक विचारों से प्रेरित होकर गाँवों में नई सोच और विकास की दिशा बनाने का प्रयास है।
गाँव में स्थापित 10 प्रतीक अपने आप में एक अनोखी और सुंदर पहल हैं—जो ग्रामीण जीवन में सकारात्मक सोच, सहभागिता और जिम्मेदारी का संदेश देते हैं।
इसी दौरान डॉ. विक्रम सिंह ने स्कूलों, अकादमियों और चौपालों के माध्यम से 2,000+ बच्चों से सीधा संवाद किया। बच्चों से सीधे संवाद और उन्हें अपने गाँव के विकास के बारे में सोचने के लिए प्रेरित करना जन जागरूकता पहल का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
अच्छे कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए Brand Ambassadors भी नियुक्त किए गए हैं, जिनके माध्यम से गाँवों में बच्चों की वीडियो सीरीज़ शुरू होने लगी है।
🌱 जन जागरूकता पहल और PURA की सोच
इस विचारधारा में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के PURA मॉडल की भावना को आगे बढ़ाते हुए गाँवों को 4C—Physical Connectivity, Knowledge Connectivity, Digital Connectivity और Economic Connectivity से जोड़ने की दिशा में सोच विकसित की जा रही है।
उद्देश्य केवल गाँवों को सुविधाएँ देना नहीं, बल्कि ज्ञान, विज्ञान, तकनीक, रोजगार और आर्थिक अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भर एवं विकसित ग्रामीण समुदाय की दिशा में आगे बढ़ना है।
यह अभी केवल एक शुरुआत है। आने वाले समय में ग्रामीण भारत के लिए और भी नए विचार, संवाद और सकारात्मक पहल सामने आएँगी।
जन जागरूकता पहल — गाँव की सोच, गाँव की भागीदारी और गाँव के विकास की ओर। 🌱
#hilightsfollowers #followersreels #NewsUpdateNews #followersnonfollowers #NewsUpdate #updatechallenge #highlight #सवाईमाधोपुर #Gangapurcity सवाईमाधोपुर Amita Meena Journalist DrVikram Singh Meena