धीमी मोटरसाइकिल दौड़ में संजय गुप्ता प्रथम, रजत गुप्ता द्वितीय
धीमी मोटरसाइकिल एवं साइकिल दौड़ के साथ अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 का शुभारंभ
उदेई मोड़। अग्रसेन जयंती महोत्सव के प्रवक्ता पवन बंसल एडवोकेट ने बताया कि अग्रवाल समाज समिति उदेई मोड़ के तत्वावधान में आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 का शुभारंभ युवा मंडल उदेई मोड़ द्वारा नई अनाज मंडी में आयोजित धीमी मोटरसाइकिल एवं धीमी साइकिल दौड़ प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुड़गांव निवासी श्यामलाल रहे।
धीमी मोटरसाइकिल दौड़ के संयोजक विवेक अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें सलेमपुर निवासी संजय गुप्ता ने प्रथम तथा रजत गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, धीमी साइकिल दौड़ के संयोजक सुभाष मंगल माइक्रो ने बताया कि साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन सीनियर एवं जूनियर वर्ग में किया गया, जिसमें 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। सीनियर वर्ग में क्रियांश मंगल प्रथम एवं आरंश बंसल द्वितीय रहे। वहीं जूनियर वर्ग में कुबेर बंसल प्रथम एवं जितिन गर्ग द्वितीय स्थान पर रहे।
युवा मंडल अध्यक्ष ललित गुप्ता टोकसी ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं को लेकर अग्र बंधुओं एवं बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह करीब पांच बजे से ही बड़ी संख्या में बच्चे एवं प्रतिभागी नई अनाज मंडी पहुंचने लगे थे।
कार्यक्रम में अग्रवाल समाज समिति उदेई मोड़ के अध्यक्ष दुर्लभ गोयल, महामंत्री दिनेश मेडी, कोषाध्यक्ष दीपक सलेमपुर, मेला संयोजक गोविंद टोकसी, वित्त संयोजक दिनेश करनपुर, अग्रवाल शिक्षण संस्थान अध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता, लोकेश मेडी, कृष्ण कुमार गोयल, मोहित सिंघल सलेमपुर, सुरेंद्र गुप्ता, अभिषेक गर्ग, सुनील, यमन मंगल, गौरव मंगल कुनकटा, राजकुमार महस्वा, संजय एकट, हरिओम भगत, विनय, संजेश सहित अग्रवाल समाज समिति उदेई मोड़, अग्रसेन सेवा सदन उदेई मोड़, अग्रवाल कर्मचारी विकास समिति उदेई मोड़, युवा अग्रवाल संगठन उदेई मोड़ एवं अग्रवाल महिला मंडल उदेई मोड़ के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।