#Balrampur ! पुलिस उपाधीक्षक वीरसेन सिंह को एसपी बलरामपुर ने स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर दी भावभीनी विदाई...
#बलरामपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में अपनी लंबी सेवा पूरी कर अधिवर्षिता आयु पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक वीरसेन सिंह को बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित गरिमामय विदाई समारोह में भव्य विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने की।
समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक को माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह, शॉल व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने उनके उत्तम स्वास्थ्य व समृद्ध जीवन की कामना करते हुए कहा कि श्री सिंह ने अपने संपूर्ण सेवाकाल में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ उत्कृष्ट कार्य किया। कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास स्थापित करने में उनका योगदान स्मरणीय रहेगा। उनकी कार्यशैली युवा अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने भी उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए दीर्घायु की कामना की। विदाई समारोह के दौरान भावुक हुए सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक वीरसेन सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए पूरे पुलिस परिवार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग उनका परिवार है और वे सदैव इससे जुड़े रहेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल, क्षेत्राधिकारी उतरौला/लाइंस डॉ. जितेन्द्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक अशोक सिंह, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने करतल ध्वनि के साथ उन्हें शुभकामनाएं देकर विदा किया।
#balrampurpolice #spbalrampur
Balrampur, Balrampur | Sep 30, 2026