#Balrampur! #राप्ती_नदी_के_जलस्तर_में_गिरावट शुरू, राहत व पुनर्बहाली कार्य युद्धस्तर पर जारी: जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर...
#बलरामपुर। जनपद में विगत दिनों हुई अतिवृष्टि एवं राप्ती नदी के बढ़े जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। राजस्व, बाढ़, पुलिस, विद्युत, लोक निर्माण एवं कृषि विभाग द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जा रही है।
जलस्तर अपडेट एवं वर्तमान स्थिति:
वर्तमान जलस्तर: बुधवार सायं 04:00 बजे राप्ती नदी का जलस्तर 104.800 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान (104.620 मीटर) से 18 सेंटीमीटर ऊपर है।
राहत की खबर: बीती रात्रि जलस्तर 104.880 मीटर तक पहुंचने के बाद अब इसमें लगातार कमी (फॉलिंग ट्रेंड) दर्ज की जा रही है।
#balrampur #raptiriver