हाथों में तिरंगा, जुबां पर देशभक्ति! 3 KM की प्रभात फेरी में गूंजा राष्ट्रप्रेम, देखें कुमारखंड का शानदार नजारा
DESCRIPTION:
देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में मधेपुरा के कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र स्थित सुरेंद्र पब्लिक स्कूल एवं आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भव्य प्रभात फेरी निकाली। करीब 3 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा स्कूल परिसर से निकलकर आसपास के गांवों से होते हुए लक्ष्मीपुर भगवती पहुंची। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों के साथ बच्चों ने लोगों को राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। इसके बाद करीब 9 बजे पूरे सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान से पूरा माहौल देशभक्ति में डूब गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य लालू कुमार ने बच्चों से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखने, तिरंगे का सम्मान करने और ईमानदारी, अनुशासन व राष्ट्रसेवा की भावना अपनाने की अपील की।
#IndependenceDay #80thIndependenceDay #HarGharTiranga #TirangaYatra #Tiranga #PrabhatPheri #DeshBhakti #Madhupura #KumarKhand #MadhepuraNews #BiharNews #Bihar #WeeHoursNewsbihar #IndependenceDay2026
Bihar, India | Aug 15, 2026