Public App Logo
मुलिहा मऊ गांव में भाई ही बना भाई की जान का दुश्मन मकान पर जबरन ताला लगाने और दिव्यांग बेटे को जान से मारने की धमकी का आरोप,एसपी से शिकायत रायबरेली।भदोखर थाना क्षेत्र के मुलिहामऊ ग्राम सभा से पारिवारिक विवाद का गंभीर मामला सामने आया है। घर से बाहर रह रहे एक व्यक्ति ने अपने ही भाइयों पर पुश्तैनी मकान पर जबरन कब्जा करने, ताला लगाने और विरोध करने पर उसे व उसके दिव्यांग बेटे को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि मामले की शिकायत पहले थाने में की गई, लेकिन सुनवाई न होने पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक के समक्ष पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई गई। - Rae Bareli News