नवाबगंज: बंकी क्रॉसिंग पर गड्ढों में जलभराव, राहगीरों की मुश्किलें बढ़ी
बाराबंकी शहर में रेलवे स्टेशन से बंकी रेलवे क्रॉसिंग तक जाने वाले मुख्य मार्ग की हालत बारिश के बाद बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पानी से भरे गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर घायल हो रहे हैं।