➡️ कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री बीमा सखी योजना का दिया गया प्रेजेंटेशन
➡️ दसवीं पास महिलाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को 'प्रधानमंत्री बीमा सखी योजना' का विशेष प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा संचालित इस जनकल्याणकारी योजना के प्रेजेंटेशन जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी की मौजूदगी में दिया गया।
योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम, सागर शाखा क्रमांक-2 के शाखा प्रबंधक श्री हरीश गंगवानी एवं सीएलआईए श्री अविनाश जैन ने बताया कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक उत्कृष्ट पहल है।
7,000 रुपए मानदेय, कमीशन और पेंशन जैसी सुविधाओं के साथ सरकारी सेवा का मौका; जानिए पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया
इस योजना के तहत न्यूनतम दसवीं पास और 18 से 70 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाएं पात्र होंगी। चयनित बीमा सखियों को 7,000 रुपए प्रति माह मानदेय के साथ-साथ, बोनस, ग्रेच्युटी एवं पेंशन का लाभ प्रदान किया जाएगा, साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने पर सरकारी सेवा का अवसर भी प्राप्त होगा। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत सागर जिले की इच्छुक एवं पात्र महिलाएं इस अवसर का लाभ उठाने तथा आवेदन हेतु सीएलआईए श्री अविनाश जैन से उनके मोबाइल नंबर 90394 34884 पर सीधे संपर्क कर सकती हैं। प्रशासन द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने वाली इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को जोड़ने के निर्देश दिए गए।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
54 views | Sagar, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026