पूर्वांचल की सियासत में अखिलेश यादव का बड़ा उलटफेर!
डॉ. संजयन त्रिपाठी ने भाजपा को छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। इतना ही नहीं,अखिलेश यादव ने उन पर भरोसा जताते हुए MLC का प्रत्याशी भी बना दिया है।
खास बात यह है कि डॉ. संजयन त्रिपाठी पूर्वांचल, खासकर गोरखपुर की राजनीति में एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। गोरखपुर, जिसे योगी आदित्यनाथ का मजबूत राजनीतिक क्षेत्र माना जाता है, वहां उनकी पहचान सियासी मायने रखती है।
कभी भाजपा के साथ रहे डॉ. त्रिपाठी को अब अखिलेश यादव ने ऐसा मौका दिया है,जब भाजपा में उनकी अनदेखी की चर्चा हो रही थी।
अब देखना दिलचस्प होगा कि अखिलेश यादव का यह भरोसा पूर्वांचल की राजनीति में कितना असर दिखाता है और डॉ. संजयन त्रिपाठी सपा की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं।
भाजपा ने नजरअंदाज किया,अखिलेश ने भरोसा जताया… अब पूर्वांचल की सियासत में क्या नया समीकरण बनेगा?