Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image

*वन स्टॉप सेंटर को मिला दो मंजिला विस्तार, संकटग्रस्त महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेंगी बेहतर सुविधाएं* इंदौर, 13 अगस्त 2026 संकटग्रस्त और हिंसा पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक, पुलिस सहायता एवं अस्थायी आश्रय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले इंदौर के वन स्टॉप सेंटर में अब सुविधाओं का विस्तार किया गया है। इंफोसिस फाउंडेशन के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व मद से छावनी स्थित वन स्टॉप सेंटर के अतिरिक्त भवन का निर्माण कराया गया है। इसका उद्घाटन गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा एवं इंफोसिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संचालित इस केंद्र का अतिरिक्त भवन मदर ऑर्गेनाइजेशन इंदौर द्वारा तैयार कराया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में इंफोसिस फाउंडेशन ने सहयोग दिया था। जिससे नए भवन में भू-तल एवं प्रथम तल का निर्माण कार्य किया गया है। *इन सुविधाओं का हुआ विस्तार* नए भवन में रसोईघर, परामर्श कक्ष, दो शौचालय, प्रकरण कार्यकर्ताओं के लिए अलग-अलग कक्ष और प्रतीक्षालय बनाया गया है। इससे केंद्र में आने वाली महिलाओं और उनके परिजनों को अधिक सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। परिसर में वृक्षारोपण भी कराया गया है। वन स्टॉप सेंटर भारत सरकार की मिशन शक्ति की संबल उप योजना का हिस्सा है। हिंसा, घरेलू विवाद, उत्पीड़न अथवा अन्य संकटपूर्ण परिस्थितियों से गुजर रही महिलाओं को यहां एक ही स्थान पर चिकित्सा सहायता, कानूनी मार्गदर्शन, मनोवैज्ञानिक परामर्श, पुलिस सहायता, संरक्षण और अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराया जाता है। इंदौर में वर्ष 2016 से संचालित वन स्टॉप सेंटर में बड़ी संख्या में महिलाएं सहायता के लिए पहुंचती हैं। अधिक संख्या में हितग्राहियों के आने के कारण अतिरिक्त भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा ने कहा कि इंफोसिस फाउंडेशन के सहयोग से तैयार हुए इस भवन से वन स्टॉप सेंटर की कार्यक्षमता बढ़ेगी। महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों का स्वागत मालवा के बाघ प्रिंट के दुपट्टे से किया गया। कार्यक्रम में इंफोसिस की सामाजिक उत्तरदायित्व टीम इंदौर एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री जय श्रीवास्तव, वन स्टॉप सेंटर प्रशासक डॉ. वंचना सिंह परिहार, सेंटर प्रशासक श्रीमती मधुबाला हल्दी, परामर्शदात्री श्रीमती सुष्मिता सिंह उपस्थित रहे। साथ ही मदर आर्गेनाइजेशन इंदौर की कार्यकारी निदेशक डॉ. गायत्री परिहार, सचिव श्रीमती सविता तंवर, बोर्ड मेंबर सुश्री संतोषी गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। ---- #JansamparkMP #indore #इंदौर #MissionShakti #WomenEmpowerment CM Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

31 views | Indore, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

MORE NEWS

🔱 नाग पंचमी पर आधी रात खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, अधिकारियों ने किया पूजन-अर्चन 🐍 

उज्जैन। नाग पंचमी के पावन पर्व पर रात्रि ठीक 12 बजे महाकाल मंदिर परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर भगवान के मंदिर के पट खोले गए। इस अवसर पर उज्जैनB कलेक्टर एवं महाकाल मंदिर समिति अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, महाकाल मंदिर समिति प्रशासक प्रथम कौशिक एवं संभाग आयुक्त आशीष कुमार सिंह ने भगवान नागचंद्रेश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन किया।

पूजन के बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था शुरू कर दी गई। नागचंद्रेश्वर महादेव का मंदिर महाकाल मंदिर के द्वितीय तल पर स्थित है और मान्यता के अनुसार इसके पट वर्ष में केवल एक बार नाग पंचमी के अवसर पर खोले जाते हैं। नाग पंचमी के दिन मंदिर के पट लगातार 24 घंटे खुले रहते हैं, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर सकें।

🚩 महाकाल मंदिर प्रशासक *प्रथम कौशिक* ने कहा कि नागपंचमी पर श्री महाकालेश्वर मंदिर स्थित

🔱 नाग पंचमी पर आधी रात खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, अधिकारियों ने किया पूजन-अर्चन 🐍 उज्जैन। नाग पंचमी के पावन पर्व पर रात्रि ठीक 12 बजे महाकाल मंदिर परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर भगवान के मंदिर के पट खोले गए। इस अवसर पर उज्जैनB कलेक्टर एवं महाकाल मंदिर समिति अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, महाकाल मंदिर समिति प्रशासक प्रथम कौशिक एवं संभाग आयुक्त आशीष कुमार सिंह ने भगवान नागचंद्रेश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन किया। पूजन के बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था शुरू कर दी गई। नागचंद्रेश्वर महादेव का मंदिर महाकाल मंदिर के द्वितीय तल पर स्थित है और मान्यता के अनुसार इसके पट वर्ष में केवल एक बार नाग पंचमी के अवसर पर खोले जाते हैं। नाग पंचमी के दिन मंदिर के पट लगातार 24 घंटे खुले रहते हैं, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर सकें। 🚩 महाकाल मंदिर प्रशासक *प्रथम कौशिक* ने कहा कि नागपंचमी पर श्री महाकालेश्वर मंदिर स्थित

Indore, Indore | Aug 17, 2026

इंदौर। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए शुरू किया गया "सृजन–नई दिशा नया गगन" कार्यक्रम अब शहर की हजारों बच्चियों के लिए सहारा बन गया है। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत दिसंबर 2023 से चल रहे इस अभियान से अब तक 12 हजार से अधिक बालिकाएं जुड़ चुकी हैं। 12 से 18 वर्ष की इन बच्चियों से पुलिस दीदी और आंगनबाड़ी दीदी सीधे संवाद कर रही हैं, उनकी समस्याएं सुन रही हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई भी कर रही हैं।

गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस पर परेड से बढ़ा आत्मविश्वास

सृजन कार्यक्रम के तहत  2024 से प्रत्येक वर्ष आयोजित गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस परेड में इन बच्चियों का एक प्लाटून भी शामिल किया जाता हैं जिसमें प्रत्येक बार सृजन बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके आत्मविश्वास और अनुशासन को देखकर सभी ने सराहना की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चियों में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें यह

इंदौर। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए शुरू किया गया "सृजन–नई दिशा नया गगन" कार्यक्रम अब शहर की हजारों बच्चियों के लिए सहारा बन गया है। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत दिसंबर 2023 से चल रहे इस अभियान से अब तक 12 हजार से अधिक बालिकाएं जुड़ चुकी हैं। 12 से 18 वर्ष की इन बच्चियों से पुलिस दीदी और आंगनबाड़ी दीदी सीधे संवाद कर रही हैं, उनकी समस्याएं सुन रही हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई भी कर रही हैं। गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस पर परेड से बढ़ा आत्मविश्वास सृजन कार्यक्रम के तहत 2024 से प्रत्येक वर्ष आयोजित गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस परेड में इन बच्चियों का एक प्लाटून भी शामिल किया जाता हैं जिसमें प्रत्येक बार सृजन बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके आत्मविश्वास और अनुशासन को देखकर सभी ने सराहना की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चियों में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें यह

Indore, Indore | Aug 17, 2026

इंदौर में वाहन चोरी से हड़कंप, CCTV फुटेज से तलाश में जुटी पुलिस!

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र के गड़रिया मोहल्ला, गली नंबर 2, बैंक ऑफ इंडिया के सामने वाली रोड से आज सुबह करीब 5:30 बजे एक वाहन चोरी होने की सूचना सामने आई है।

बताया जा रहा है कि वाहन गली में खड़ा था, जिसे अज्ञात चोर लेकर फरार हो गए। वाहन मालिक द्वारा आसपास के लोगों से वाहन की जानकारी मिलने पर तुरंत संपर्क करने की अपील की गई है।

 अगर किसी व्यक्ति को यह वाहन कहीं दिखाई दे या इसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो आदर्श से संपर्क करें। 

📞 संपर्क:
8435201755
8966020740

जानकारी मिलने पर स्वयं कार्रवाई न करें, नजदीकी पुलिस थाने को भी सूचना दें।

#IndoreNews #VehicleTheft #ChandanNagar #IndoreCrime #BreakingNews

इंदौर में वाहन चोरी से हड़कंप, CCTV फुटेज से तलाश में जुटी पुलिस! इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र के गड़रिया मोहल्ला, गली नंबर 2, बैंक ऑफ इंडिया के सामने वाली रोड से आज सुबह करीब 5:30 बजे एक वाहन चोरी होने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि वाहन गली में खड़ा था, जिसे अज्ञात चोर लेकर फरार हो गए। वाहन मालिक द्वारा आसपास के लोगों से वाहन की जानकारी मिलने पर तुरंत संपर्क करने की अपील की गई है। अगर किसी व्यक्ति को यह वाहन कहीं दिखाई दे या इसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो आदर्श से संपर्क करें। 📞 संपर्क: 8435201755 8966020740 जानकारी मिलने पर स्वयं कार्रवाई न करें, नजदीकी पुलिस थाने को भी सूचना दें। #IndoreNews #VehicleTheft #ChandanNagar #IndoreCrime #BreakingNews

Indore, Indore | Aug 17, 2026

*वन स्टॉप सेंटर को मिला दो मंजिला विस्तार, संकटग्रस्त महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेंगी बेहतर सुविधाएं* इंदौर, 13 अगस्त 2026 संकटग्रस्त और हिंसा पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक, पुलिस सहायता एवं अस्थायी आश्रय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले इंदौर के वन स्टॉप सेंटर में अब सुविधाओं का विस्तार किया गया है। इंफोसिस फाउंडेशन के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व मद से छावनी स्थित वन स्टॉप सेंटर के अतिरिक्त भवन का निर्माण कराया गया है। इसका उद्घाटन गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा एवं इंफोसिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संचालित इस केंद्र का अतिरिक्त भवन मदर ऑर्गेनाइजेशन इंदौर द्वारा तैयार कराया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में इंफोसिस फाउंडेशन ने सहयोग दिया था। जिससे नए भवन में भू-तल एवं प्रथम तल का निर्माण कार्य किया गया है। *इन सुविधाओं का हुआ विस्तार* नए भवन में रसोईघर, परामर्श कक्ष, दो शौचालय, प्रकरण कार्यकर्ताओं के लिए अलग-अलग कक्ष और प्रतीक्षालय बनाया गया है। इससे केंद्र में आने वाली महिलाओं और उनके परिजनों को अधिक सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। परिसर में वृक्षारोपण भी कराया गया है। वन स्टॉप सेंटर भारत सरकार की मिशन शक्ति की संबल उप योजना का हिस्सा है। हिंसा, घरेलू विवाद, उत्पीड़न अथवा अन्य संकटपूर्ण परिस्थितियों से गुजर रही महिलाओं को यहां एक ही स्थान पर चिकित्सा सहायता, कानूनी मार्गदर्शन, मनोवैज्ञानिक परामर्श, पुलिस सहायता, संरक्षण और अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराया जाता है। इंदौर में वर्ष 2016 से संचालित वन स्टॉप सेंटर में बड़ी संख्या में महिलाएं सहायता के लिए पहुंचती हैं। अधिक संख्या में हितग्राहियों के आने के कारण अतिरिक्त भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा ने कहा कि इंफोसिस फाउंडेशन के सहयोग से तैयार हुए इस भवन से वन स्टॉप सेंटर की कार्यक्षमता बढ़ेगी। महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों का स्वागत मालवा के बाघ प्रिंट के दुपट्टे से किया गया। कार्यक्रम में इंफोसिस की सामाजिक उत्तरदायित्व टीम इंदौर एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री जय श्रीवास्तव, वन स्टॉप सेंटर प्रशासक डॉ. वंचना सिंह परिहार, सेंटर प्रशासक श्रीमती मधुबाला हल्दी, परामर्शदात्री श्रीमती सुष्मिता सिंह उपस्थित रहे। साथ ही मदर आर्गेनाइजेशन इंदौर की कार्यकारी निदेशक डॉ. गायत्री परिहार, सचिव श्रीमती सविता तंवर, बोर्ड मेंबर सुश्री संतोषी गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। ---- #JansamparkMP #indore #इंदौर #MissionShakti #WomenEmpowerment CM Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh - Indore News