Public App Logo
🔱 नाग पंचमी पर आधी रात खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, अधिकारियों ने किया पूजन-अर्चन 🐍 उज्जैन। नाग पंचमी के पावन पर्व पर रात्रि ठीक 12 बजे महाकाल मंदिर परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर भगवान के मंदिर के पट खोले गए। इस अवसर पर उज्जैनB कलेक्टर एवं महाकाल मंदिर समिति अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, महाकाल मंदिर समिति प्रशासक प्रथम कौशिक एवं संभाग आयुक्त आशीष कुमार सिंह ने भगवान नागचंद्रेश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन किया। पूजन के बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था शुरू कर दी गई। नागचंद्रेश्वर महादेव का मंदिर महाकाल मंदिर के द्वितीय तल पर स्थित है और मान्यता के अनुसार इसके पट वर्ष में केवल एक बार नाग पंचमी के अवसर पर खोले जाते हैं। नाग पंचमी के दिन मंदिर के पट लगातार 24 घंटे खुले रहते हैं, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर सकें। 🚩 महाकाल मंदिर प्रशासक *प्रथम कौशिक* ने कहा कि नागपंचमी पर श्री महाकालेश्वर मंदिर स्थित - Indore News